Indian Navy Recruitment 2021 : भारतीय नौसेना में 230 पदों पर निकली है भर्ती, दसवीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन

 Indian Navy Recruitment 2021 : भारतीय नौसेना में 230 पदों पर निकली है भर्ती, दसवीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन।



भारतीय नौसेना के अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड (NSRY), कोच्चि ब्लेयर ने अपरेंटिस की भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 1 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए नौसेना ने 21 से 27 अगस्त के रोजगार समाचार में नोटिफिकेशन जारी किया है।



भारतीय नौसेना के साथ काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल इंडियन नेवी, अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड (NSRY), कोच्चि ब्लेयर ने अपरेंटिस की भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए नौसेना ने 21 से 27 अगस्त के रोजगार समाचार में नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 अक्टूबर से पहले तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन करने के लिए जरूरी मापदण्ड :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का 50 प्रतिशत अंको के साथ दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में 65 प्रतिशत अंको के साथ ITI डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।


230 पदों पर होनी है भर्ती :

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक अप्रेंटिस से जुड़े कुल 230 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इस भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। दरअसल इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं तथा ITI के मार्क्स के आधार पर तैयार किये गए मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाना है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी को देख लेना चाहिए।


ऐसे करें आवेदन :

इच्छुक अभ्यर्थियों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए 1 अक्टूबर से पहले ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म को 'एडमिरल सुपरिटेंडेंट, अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप यार्ड, नेवल बेस, कोच्चि – 682004' के पते पर भेजना होगा।  अभ्यर्थी 21 से 27 अगस्त के रोजगार समाचार में इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी देख सकते है। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PGT Interview 2021: विषय-Education की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की PDF सूची डाउनलोड करे, देखे अपने साक्षात्कार की समयसारिणी