संदेश

यूपी में विभिन्न विभागों में 5.5 लाख पद रिक्त लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूपी में विभिन्न विभागों में 5.5 लाख पद रिक्त, शिक्षकों के 1.90 लाख, समूह 'ग' के एक लाख पद रिक्त होने का दावा

चित्र
  यूपी में   विभिन्न विभागों में 5.5 लाख पद रिक्त ,  शिक्षकों के 1.90 लाख, समूह 'ग' के एक लाख पद रिक्त होने का दावा प्रयागराज:-  प्रदेश में विभिन्न विभागों में साढ़े पांच लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी आंदोलन ने तेजी पकड़ ली है। प्रदेश में वर्तमान में 21.50 लाख से ज्यादा स्वीकृत पद हैं और प्रदेश सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में दिए गए आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 16 लाख कर्मचारी इस समय कार्यरत हैं। ऐसे में साढ़े पांच लाख पद रिक्त पड़े हैं। रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रतियोगियों का दावा है कि बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 126038 पद रिक्त हैं। इसमें 68500 शिक्षक भर्ती में न्यायालय में लंबित 22 हजार शेष बचे पद शामिल नहीं है। इन्हें शामिल करने पर यह संख्या 148038 हो जाएगी। इसके अलावा जूनियर परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2016 में बीपीएड शिक्षकों के 32022 पदों के विज्ञापन, जूनियर परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान संवर्ग में वर्ष 2013 में शिक्षकों के 29334 पदों में से तकरीबन 8 हजार पदों पर लं...