यूपी : 13 जिलों में नायक जाति को अनुसूचित जनजाति (ST) का प्रमाण पत्र मिलेगा
यूपी : 13 जिलों में नायक जाति को अनुसूचित जनजातिका प्रमाण पत्र मिलेगा गोरखपुर: गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में अनुसूचित जनजाति में अधिसूचित नायक समुदाय को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में आ रही बाधा खत्म हो गई है। अब इनके पुराने राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर जनजाति का प्रमाण पत्र जारी होगा।भूमिहीन होने पर कुटुंब रजिस्टर की नकल, स्कूल की टीसी और आसपास के परिवारों से मौके पर पूछताछ के बाद एसटी के प्रमाण पत्र जारी होंगे। नायक जनसेवा संस्थान गोरखपुर की तरफ से दायर जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिले दिशा निर्देश पर 24 सितंबर को प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने गोरखपुर समेत 13 जिलों के जिलाधिकारियों को इसके लिए आदेश जारी किया है।जनजाति का प्रमाण हासिल करने की लड़ाई लड़ने वाले नायक जनसेवा संस्थान गोरखपुर के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद नायक ने शासन के इस आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे अनुसूचित जनजाति (एसटी) के प्रमाण पत्र के लिए पुराने से पुराने राजस्व अभिलेखों से मिलान किया जाए ताकि सही लोगों को ही प्रमाण पत्र मिले। जनवरी 2003 में मिला था अधिकार:- 8 जनवरी 2...