संदेश

अब कर सकेंगे पार्ट टाइम पीएचडी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोरखपुर विश्वविद्यालय से अब कर सकेंगे पार्ट टाइम पीएचडी, डिग्री कॉलेजों के स्नातक शिक्षक भी करा सकेंगे शोध

चित्र
  गोरखपुर विश्वविद्यालय से अब कर सकेंगे पार्ट टाइम पीएचडी, डिग्री कॉलेजों के स्नातक शिक्षक भी करा सकेंगे शोध   गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों से पार्ट टाइम पीएचडी भी की जा सकेगी। इसपर विद्या परिषद ने शनिवार को अपनी मुहर लगा दी है। पार्ट टाइम पीएचडी की पढ़ाई का मामला सोमवार को कार्य परिषद के समक्ष रखा जाएगा। इसमें भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के स्नातक शिक्षकों को बड़ा तोहफा मिला है। अब शिक्षक सुपरवाइजर बनकर शोध करा सकेंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) ने शोध अध्यादेश में संशोधन के लिए अपना प्रस्ताव रखा था। इसपर विद्या परिषद की मुहर लग गई है। पार्ट टाइम पीएचडी के लिए अधिकतम आठ वर्ष की समयसीमा तय की गई है। न्यूनतम समयसीमा चार वर्ष है। पीएचडी के कोर्स वर्क के लिए अभ्यर्थी को अवकाश मिलेगा लेकिन पार्ट टाइम पीएचडी के शोधार्थी को स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। पार्ट टाइम पीएचडी के अभ्यर्थी को अपनी संस्था के एचओडी से नान ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लेना हो...