हाईकोर्ट की फटकार : विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति होने तक स्टाइपेंड देने का अंतिम अवसर
हाईकोर्ट की फटकार : विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति होने तक स्टाइपेंड देने का अंतिम अवसर जिला प्रशिक्षण शिक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य को अगली सुनवाई पर हाजिर रहने का निर्देश प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति मिलने तक के स्टाइपेंड का भुगतान करने संबंधी पूर्व के आदेश का पालन करने का अंतिम अवसर दिया है। कोर्ट जिला प्रशिक्षण शिक्षा संस्थान प्रयागराज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पांडेय को आठ नवंबर तक आदेश का पालन करने के लिए कहा है । कोर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश का पालन नहीं किया तो कोर्ट अवमानना आरोप निर्मित करेगी। कोर्ट ने याचियों को नियमित नियुक्ति होने तक स्टाइपेंड का भुगतान करने का आदेश दिया था।जिसका पालन न करने पर यह अवमानना याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने कहा है कि 2004 विशिष्ट बीटीसी के प्रशिक्षुओं का कार्य अवधि सहित चार्ट तैयार कर पेश करें। यह भी बताएं वे कब नियुक्त किए गए और स्टाइपेंड की कितनी राशि का भुगतान किया गया। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक बकाए का सभी को भुगतान किया जाए। याचिका की अगली सुनवाई आठ नवंब...