शिक्षामित्रों को DM साहब की सख्त हिदायत, तीसरी बार गायब मिले शिक्षामित्र, तो होंगे तत्काल बर्खास्त

  शिक्षामित्रों को DM साहब की सख्त हिदायत, तीसरी बार गायब मिले शिक्षामित्र, तो होंगे तत्काल बर्खास्त


 उत्तर प्रदेश:- परिषदीय शिक्षा में सुधार के लिए  डीएम ने कड़े तेवर दिखाएं हैं उन्होंने  शिक्षकों और कर्मचारियों की समय से  स्कूलों में उपस्थिति तय करने की  जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी है । 


निर्देश दिए हैं कि अनुदेशक , शिक्षामित्र तीन बार से अधिक अनुपस्थित मिलते हैं  तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई  करा दी जाए , डीएम के निर्देश मिलने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया है





बीएसए ने गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए और जानकारी दी कि सभी खंड शिक्षाधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण करें और स्कूलों में शिक्षक , अनुदेशक , शिक्षामित्र तथा कर्मचारी समय रहे आ रहे हैं इसकी रिपोर्ट तैयार करें।


शिक्षिकाओं और शिक्षकों को विद्यालय के समय के बाद ही अन्य कार्यों के लिए ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर बुलाने के लिए कहा गया है, सभी स्कूलों में एक फ्लैक्स बोर्ड पर शिक्षक शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के फोटो भी लगाने के निर्देश दिए हैं।


शिक्षकों को ये दिए गए हैं निर्देश :/


◆ स्कूल आने वाले सभी बच्चों को होम वर्क दिया जाए , अगले दिन शिक्षक उसकी जांच करें ।


◆ निगरानी समिति एसएमसी गांव के प्रबुद्धजन के साथ लोगों को जागरूक किया जाए ।


◆ बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी दी जाए ।


◆ शिक्षक पाठ्य योजना बनाएं और उसी के अनुसार काम करें ।


स्कूल में साफ - सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए ।


शौचालय , रसोई , स्कूल प्रांगण आदि  की मरम्मत कराई जाए

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PGT Interview 2021: विषय-Education की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की PDF सूची डाउनलोड करे, देखे अपने साक्षात्कार की समयसारिणी