रूस के पर्म शहर की यूनिवर्सिटी में भारी गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स,

 रूस के पर्म शहर की यूनिवर्सिटी में भारी गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, 



मास्को:- रूस के  के कैंपस में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने कैंपस में घुसकर जबरदस्त गोलीबारी की, जिसमें आठ छात्रों की मौत हो गई और करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। इस घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें क्लास में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से कूदकर बाहर निकलते दिखाया गया है। एक डराने वाले वीडियो में तो छात्र-छात्राएं हमलावर से बचने के लिए दूसरी मंजिल से अपना सामान बाहर फेंकते और बाद खुद भी छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ छात्र गिरकर घायल भी हुए हैं। 





इस घटना के एक और वीडियो में हमलावर को काले कपड़े-हेलमेट पहने बंदूक के साथ कैंपस में घूमते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह हमलावर खुद भी यूनिवर्सिटी का छात्र था। उसने यूनिवर्सिटी में घुसने के दौरान पहले एक गार्ड को गोली मारी और फिर कैंपस में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी, तो कुछ ने तो खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया लेकिन कुछ और लोग जल्दबाजी में खिड़कियों से छलांग लगाकर भागने लगे। इसमें भी कुछ छात्र-छात्राओं को चोट आई






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PGT Interview 2021: विषय-Education की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की PDF सूची डाउनलोड करे, देखे अपने साक्षात्कार की समयसारिणी

Nobel Peace Prize 2021: मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को मिला नोबेल शान्ति पुरस्कार