सूबे की योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई खत्म, कैबिनेट मीटिंग मे 12 प्रस्तावों में से 9 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी।

 

सूबे की योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई खत्म, कैबिनेट 12 प्रस्तावों में से 9 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी।









#Lucknow : 

➡योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग खत्म हुई

➡कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी

➡गंगा एक्सप्रेस-वे के RFQ और RFP को मंजूरी

➡16 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी

➡PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी


योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
◆ ललितपुर में इंटरनेशनल स्तर का एयरपोर्ट बनेगा। ◆60 दिन में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए टेंडर जारी किया जाएगा

उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया है की 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे इसके लिए जिलों के नाम भी तय हो गए हैं।

 इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़े प्रोजेक्ट्स का काम श्री शुरू करने को मी मंजूरी मिल गई है 60 दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरा करने के लिए कहा गया है।

 कैबिनेट ने ललितपुर में इंटरनेशनल स्तर के हवाई अड्डा निर्माण के लिए 91.77 हेक्टेयर जमीन खरीदने का भी प्रस्ताव पास किया है कैबिनेट में कुल 12 प्रस्ताव रखे गए थे इनमें से 9 पास हुए हैं

गंगा एक्सप्रेस वे की खासियत 

◆गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ प्रयागराज तक के 519 गांव जुड़ेंगे ।
◆एक्सप्रेस वे 6 लेन का होगा
इसके आगे बढ़ाया भी जा सकेगा

◆इस पर 51 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा इसे लगभग 26 महीनों में पूरा करने का योजना बनाई है।

◆ एक्सप्रेस-वे के निर्माण का पहला चरण 594 किलोमीटर लंबा होगा 

◆इसमें मेरठ ज्योतिबा फुले नगर हापुड़, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपद भी शामिल होंगे।

◆ 594 किलोमीटर का सफर लोग लगभग 6 घंटे में पूरा कर सकेंगे।

◆गंगा एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित रहेगी।

गंगा एक्सप्रेसवे में 126 छोटे पुल तथा 14 बड़े पुल बनाए जाएंगे।

 प्रस्ताव के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसव में
126 छोटे पुल तथा 14 बड़े पुल बनाए जाएंगे इसके अलावा 8 रोड ओवर ब्रिज और 18 फ्लाईओवर होंगे एक्सप्रेस वे के रूट में पड़ने वाली गंगा नदी पर 1 किलोमीटर का लंबा पुल और रामगंगा नदी पर 720 मीटर का लंबा पुल बनाया जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PGT Interview 2021: विषय-Education की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की PDF सूची डाउनलोड करे, देखे अपने साक्षात्कार की समयसारिणी