आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रुपये तक की वृद्धि की उम्मीद

 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रुपये तक की वृद्धि की उम्मीद


लखनऊ।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में चुनावी साल में सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रुपये तक और सहायिकाओं के मानदेय में 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।




बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। बता दें कि विधानमंडल के मानसून सत्र में सरकार की ओर से सदन में पेश अनुपूरक बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसी आधार विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PGT Interview 2021: विषय-Education की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की PDF सूची डाउनलोड करे, देखे अपने साक्षात्कार की समयसारिणी