UP Home Guard Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर निकलने वाली है बंपर भर्ती, इस तारीख तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन।

Uttar Pradesh Home Guard Recruitment 2021

 उत्तर प्रदेश में इस वक्त होमगार्ड के हजारों पद खाली हैं और इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।





प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश में इस वक्त होमगार्ड के हजारों पद खाली हैं और इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर भर्ती नहीं हुई है और इस वजह से इनके हजारों पद खाली है।


हजारों पदों पर निकलेगी भर्ती :

राज्य में होमगार्ड जवानों के तकरीबन 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। होमगार्ड विभाग ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण भी दिया था, जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। हालांकि इस भर्ती के जरिए कुल कितने रिक्तियों को भरा जाएगा, इससे संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

सितम्बर माह में जारी हो सकता है विज्ञापन :

होमगार्ड के 19,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए राज्य के युवा बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जूनियर हाई स्कूलों में हेडमास्टर के रिक्त 40% पदों को विभागीय परीक्षा एवं 60% पदों को पदोन्नति से भरने की कार्यवाही दिसम्बर 2021 तक पूर्ण करने हेतु PAB बैठक में प्रस्ताव

अलर्ट ⚠️: कल 1 सितम्बर से बदलेगा PF का महत्वपूर्ण नियम, आज ही नहीं निपटाया यह काम, तो हो सकता है आर्थिक नुकसान। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।

NPCIL में ITI पास उम्मीदवारों के पास है सबसे सुनहरा मौका, विभिन्न ट्रेडों में हो रही हैं भर्तियां।