बन्द नही किये जायेंगे उत्तर प्रदेश के परिषदीय अंग्रेजी मीडियम विद्यालय।

 बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश में 5440 अंग्रेजी मीडियम के विद्यालय चल रहे है। कुछ दिन पहले कानपुर में बेसिक शिक्षा मंत्री का बयान आया था कि उत्तर प्रदेश के परिषदीय अंग्रेजी मीडियम के विद्यालय बन्द किये जायेंगे। इससे इन विद्यालयों के शिक्षकों से लेकर छात्रो और अभिभावकों तक सभी परेशान हो गए थे। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के अनुसार यह विद्यालय बन्द नही किये जायेंगे।

           बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि विकास खण्डों में बनाये गए अंग्रेजी मीडियम के विद्यालय चलते रहेंगे। अब आगे ऐसे नए विद्यालयों की संख्या नही बढ़ेगी। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में पाँच अंग्रेजी मीडियम के विद्यालयों के संचालन पर बजट और संसाधन खर्च किया गया है, ऐसे में इन्हें बन्द करने का सवाल ही नही पैदा होता।


         "मेरे बयान को तोड़मोड़ कर पेश किया गया है, कोई भी सरकारी अंग्रेजी मीडियम विद्यालय बन्द नही किया जाएगा लेकिन नए विद्यालयों की संख्या नही बढ़ाई जाएगी। जो पुराने अंग्रेजी मीडियम के विद्यालय है उनका तय समय से संचालन होता रहेगा।"

        - डॉ. सतीश द्विवेदी  बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जूनियर हाई स्कूलों में हेडमास्टर के रिक्त 40% पदों को विभागीय परीक्षा एवं 60% पदों को पदोन्नति से भरने की कार्यवाही दिसम्बर 2021 तक पूर्ण करने हेतु PAB बैठक में प्रस्ताव

अलर्ट ⚠️: कल 1 सितम्बर से बदलेगा PF का महत्वपूर्ण नियम, आज ही नहीं निपटाया यह काम, तो हो सकता है आर्थिक नुकसान। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।

NPCIL में ITI पास उम्मीदवारों के पास है सबसे सुनहरा मौका, विभिन्न ट्रेडों में हो रही हैं भर्तियां।